तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे भाषा के विशेषज्ञ पढ़कर कहें कि ये कलम का छोटा सिपाही ऐसा है तो भीष्म साहनी, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', हरिवंश राय बच्चन, फणीश्वर नाथ रेणु आदि कैसे रहे होंगे... गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.

LATEST:


किस अंग का फड़कना शुभ और किसका अशुभ

आपके अंगों का फड़कना क्या कहता है

ग्रन्थों के अनुसार स्त्री का दायां अंग और पुरूष का बायें अंग का फड़कना अशुभ माना जाता है.....राज

भविष्य के बारे में क्या कहता है शरीर के अंगों का फड़कना । घटनाओं के प्रति हमारा शरीर पहले ही आशंका व्यक्त कर देता है। ऐसे देखा जाए तो मनुष्य का शरीर काफी संवेदनशील होता है लेकिन शरीर के विभिन्न अंगों का फड़कना भी भविष्य में होने वाली घटनाओं से हमें अवगत कराने का एक जरिया है।

भारत में बहुत सी मान्यताओं का चलन है। किसी मान्यता को हम मानते है और किसी को नही। ऐसे ही हमारें शरीर के अंगों का फड़कनें के एक महत्व है जिसे अधिकतर लोग मानते है। हमारा शरीर बहुत ही संवेदनशील होता है। इसी कारण हमारा शरीर भविष्य में होने वाली घटनाओं के पहले से ही आशंका व्यक्त कर देता है। भविष्य की घटनाओं से अवगत करानें के लिए हमारें शरीर के विभिन्न अंग फड़कनें लगते है। अंगों का फड़कना ही हमें शुभ और अशुभ बातों के बारें में बताता है।
हमारें शरीर के पर अंग के फड़कनें के कोई न कोई महत्व होता है। माना जाता है कि पुरुष औऱ महिलाओं के अंग फड़कनें का मतलब अलग-अलग होता है। जानिए अगों के फड़कनें के मतलब।
  1. आंखों के फड़कने पर माना जाता है कि अगर महिलाओं की दाहिनी आंख फड़कने से शुभ समाचार मिलता है वहीं पुरूषों की बाई आंख का फड़कना अच्छा होता है। महिलाओं की बाई आंख फडकने का मतलब है कि उसके या परिवार में किसी को कोई बीमारी हो सकती है।
  2. बाई आंख का ऊपरी फलक फडके तो आपकी अपने दुश्मन से और अधिक दुश्मनी हो सकती है। नीचे का फलक फडकता है तो किसी से बेवजह बहस हो सकती है और आपको अपमानित होना पड सकता है।
  3. बाई आंख की नाक की ओर का कोना फडकता है जिसका फल शुभ होता है। पुत्र प्राप्ति की सूचना मिल सकती है या फिर किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
  4. दोनों आंखे एक साथ फडकती हो तो चाहे वह स्त्री की हो या पुरुष की उनका फल एक जैसा ही होता है। किसी बिछुडे हुए अच्छे मित्र से मुलाकात हो सकती है।
  5. दांई आंख पीछे की ओर फडकती है तो इसका फल अशुभ होता है। बाई आंख ऊपर की और फडकती हो तो इसका फल शुभ होता है। महिला की बाई आंख फडकती हो तो शुभ फल होता है।
  6. यदि दोनों गाल फड़के तो आफको अतुल धन की प्राप्ति होती है। अगर होंठ फडफ़ड़ाएं तो किसी हितैषी का आगमन होता है। मुंह का फड़कना पुत्र की ओर से शुभ समाचार का सूचक होता है। यदि लगातार दाहिनी पलक फडफड़ाए तो शारीरिक कष्ट हो सकता है।
  7. अगर दाई हाथ की हथेली फड़क रही तो आपको पैसा औऱ मान-सम्मान मिलता है वही बाई हथेली हो तो पैसे का निकसान हो सकता है।
  8. होंठों का फडकना किसी प्यारी चीज से मिलनें का संकेत माना जाता है। यदि होठों के ऊपरी हिस्सा फड़क रहा है तो आपके शत्रुओं का नाश होता है । होठों के निचलें भाग का फड़कना किसी प्यारें दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
  9. अगर आपका दायां घुटना फड़के तो आपको सोने की प्राप्ति हो सकती है। दाए घुटने के निटले हिस्से के फड़कने से शत्रु पर जीत होती है। वहीं बाएं घुटने के निचले हिस्से के फडकने से अपना रुका हुआ काम पूर होगा।

  10. अगर आपका दायां कंधा फड़क रहा है तो आपको बिछड़ा हुआ भाई मिल सकता है और यदि बायां कंधा फड़के तो रक्त विकार या वात संबधी बीमारी हो सकती है। यदि दोनो कंधे फड़क रहे हो तो किसी से आपका झगड़ा हो सकता है।
  11. अगर आपकी मूछों मे फडकन हो रही है तो यह आपके लिए शुभ संकेत है, इससे समृद्धि आती है। वहीं अगर आपकी मूंछ का केवल बायां हिस्सा फड़क रहा है तो किसी के साथ बहस होने की संभावना रहती है।
  12. अगर आपकी दाहिनी कनपटी फड़के तो आप जिस काम के लिए जा रहे है उसमें आपको सफलता मिलेगी वहीं बांई कनपटी के फड़कने पर मनचाही वस्तु मिल सकती है।
  13. यदि आपका दाहिना कान फड़के तो आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है और वही बायां कान फडके तो प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है।
  14. अगर आपका पूरा सिर फडक रहा है तो यह सबसे अधिक शुभ स्थिति है आपको दूसरे का धन मिल सकता है, मुकद्दमे में जीत हो सकती है, राजसम्मान मिल सकता है या फिर भूमि की प्राप्ति हो सकती है।
  15. यदि आपकी दाहिनी आंख व भौंह फड़के तो आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। बांई आंख व भौंह फड़के तो शुभ समाचार मिलता है। दाई आंख ऊपर की ओर के फलक में फडकती है तो आपको पैसा और कीर्ति मिलेगी या नौकरी में पदोन्नति हो सकती है लेकिन नीचे का फलक फडके है तो यह कुछ अशुभ होने की संभवना व्यक्त करता है।
  16. अगर आपके पैर के तालू में फडकन है तो यह आर्थिक लाभ का शुभ संकेत है। दायां तालू फडके तो यह बीमारी की सूचना दे रहा है। बाए तालू का फडकना हो तो आप किसी अपराध के चलते जेल जा सकते है।

  17. अगर आपका हृदय फड़के तो आपको इष्टसिद्धि दिलाती है।
  18. अगर आपकी पीठ फड़के तो किसी विपदा में फंसने की संभावना रहती है। दाहिनी ओर की बगल फड़के तो नेत्रों का रोग हो जाता है। पसलियां फड़के तो विपदा आती है। छाती में फडफ़ड़ाहट मित्र से मिलने का सूचक होती है। ह्रदय का ऊपरी भाग फड़के तो झगड़ा होने की संभावना होती है। नितंबों के फड़कने पर प्रसिद्धि व सुख मिलता है।
  19. अगर आपके पेट में फडकन है तो यह अन्न की समृद्धि की सूचना देता है। यदि पेट का दांया हिस्सा फडक रहा है तो घर में धन दौलत की वृद्धि होगी सुख और खुशहाली बढ़ती है।
  20. अगर आपके पेट का बांया हिस्सा फडकता है तो धन समृद्धि धीमी गति से बढ़ती है वैसे यह शुभ नहीं है।
  21. अगर पेट का ऊपरी भाग फडकता है तो यह अशुभ होता है। लेकिन पेट के नीचे का भाग फडकता है तो स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है।
  22. यदि पीठ दाई ओर से फडक रही है तो धन धान्य की वृद्धि हो सकती है लेकिन पीठ के बाए भाग का फडकना ठीक नहीं होता है। असके फडकनें से मुकद्दमे में हार या किसी से झगडा हो सकता है।
  23. अगर बाई पीठ में फडकन धीमी हो तो परिवार में कन्या का जन्म होना संभव है और फडकन तेज हो तो समय से पहले ही प्रसव हो सकता है।
  24. अगर पीठ का ऊपरी हिस्सा फडक रहा हो तो धन की प्राप्ति होती है और पीठ का निचला हिस्सा फडकता है तो बहुत से मनुष्यों की प्रशंसा मिलने की संभावना रहती है।